NationalTop News

क्या भूटान ने रोक दिया है भारत का पानी, जानें इस खबर का सच

नई दिल्ली। शुक्रवार को मीडिया में ख़बरें आई थीं कि नेपाल के बाद अब भूटान भी भारत को आंख दिखा रहा है। उसने भारत में जाने वाले पानी को रोक दिया है। हालांकि मीडिया में आईं ये ख़बरें पूरी तरह गलत हैं। खुद भूटान ने इन ख़बरों का खंडन किया है। भूटान ने कहा कि हमने भारत जाने वाले पानी को नहीं रोका है। ऐसी ख़बरें पूरी तरह गलत हैं।

भूटानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘यह बेबुनियाद आरोप है और विदेश मंत्रालय यह स्पष्ट करना चाहेगा कि यह खबरें पूरी तरह से गलत हैं क्योंकि इस वक्त पानी रोकने का कोई कारण ही नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, ‘भ्रामक जानकारी फैलाने और भूटान-असम के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों में गलतफहमी पैदा करने के लिए यह निहित स्वार्थों द्वारा सोची-समझी चाल है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भूटान ने भारतीय राज्य असम के बक्सा और उदलगुरी जिलों में किसानों को सिंचाई की आपूर्ति को बंद कर दिया था जो भूटान के समद्रुप जोंगखर जिले की सीमा में आता है।

भूटान के इस बयान के बाद असम के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने एक ट्वीट में इस खबरों को निराधार बताया था। उन्होंने कहा था कि पानी की सप्लाई नेचुरल कारणों से बंद हुई है। भूटान तो अवरोध को हटाने में मदद कर रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH