InternationalTop News

United Nation की कार में सेक्स करते कपल का वीडियो वायरल

इजरायल में संयुक्त राष्ट्र की कार में सेक्स करते हुए एक कपल का विडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वायरल विडियो में संयुक्त राष्ट्र की कार के बीच की सीट पर लाल रंग की ड्रेस पहने एक महिला किसी व्यक्ति के साथ सेक्स करती दिखाई दे रही है। क्लिप में आगे की सीट पर एक और आदमी बैठा दिखाई दे रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यह घटना संयुक्त राष्ट्र को हैरान और परेशान करने वाली है. यह आचरण घृणित है। वायरल वीडियो 18 सेकंड की है, जिसको घिनौना बताते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आंतरिक निगरानी सेवा के कार्यालय के नेतृत्व में इसपर तेजी से जांच चल रही है।

दुजारिक ने कहा, “इस तरह के कृत्य की जांच होगी। अगर संयुक्त राष्ट्र का कोई भी कर्मचारी इनमें लिप्त पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, हम उनपर कार्रवाई करेंगे।” इस वीडियो को तेल अवीव के समुद्र के किनारे एक मुख्य सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र की अपने स्टाफ सदस्यों द्वारा यौन दुराचार के खिलाफ सख्त नीतियां हैं।

उन्होंने बीबीसी को बताया, “वीडियो में देखे गए व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। हम उम्मीद करते हैं कि दोषी जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों के खिलाफ यौन शोषण और दुर्व्यवहार के 175 मामले दर्ज हुए थे। उन आरोपों में से 16 की पुष्टि हो गई है, जबकि 15 मामले निराधार पाए गए। बचे हुए अन्य मामलों की जांच चल रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH