EntertainmentTop News

सुशांत की मौत से पहले ही विकिपीडिया पर अपडेट हो गई थी मौत की खबर, ये थी वजह

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने बीते दिनों अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के मौत के बाद से ही उनके कई फैंस आत्महत्या कर चुके हैं जबकि कई लोग ये मानने तक को तैयार नहीं है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। लोग सुशांत की हत्या का आरोप लगाकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब सुशांत की मौत का एक और राज सामने आया है जिसे देखकर पुलिस भी हैरान है।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या करने से पहले ही उनके विकिपीडिया की पेज हिस्ट्री पर 8 बजकर 59 मिनट पर ही उनके आत्महत्या करने की जानकारी अपडेट हुई थी। पुलिस ने इसका राज जानने के लिए साइबर सेल की मदद ली तो पता चला कि विकिपीडिया यूटीसी टाइमलाइन को फॉलो करता है। ये इंटरनेशनल स्टैंडर्ड टाइमलाइन से तकरीबन साढ़े 5 घंटे पीछे है। इस फैक्ट को वेरिफाई किया गया, जिसमें पता चला कि विकिपीडिया पर हुई अपडेट में छेड़खानी नहीं की गई है।

बता दें कि बीते 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। इसके बाद से लगातार इस मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH