Top NewsUttar Pradesh

थाने में महिला के सामने अश्लील हरकत करने वाला इंस्पेक्टर फरार, योगी सरकार ने रखा 25 हजार का इनाम

देवरिया| देवरिया जिले के भटनी थाने के प्रभारी रहे भीष्‍म पाल सिंह यादव के ऊपर जवानी का जोश कदर चढ़ा की अपनी परेशानी लेकर थाने आई महिला फरियादी के सामने ही अश्‍लील हरकत करने लगे| इसके बाद महिला ने भी इनका वीडियो बना लिया| वीडियो वायरल हुआ तो वो फरार हो गए| अब सूबे में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार है, लिहाजा सीएम योगी ने दरोगा को सस्‍पेंड कर मामला दर्ज कराने के बाद इनपर पचीस हजार का ईनाम रखवा दिया है|

उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले में भटनी के पूर्व थानाध्यक्ष का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो 22 जून का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसका जमीन को लेकर किसी से विवाद चल रहा था| इसकी शिकायत लेकर वो अपनी बेटी के साथ भीष्मपाल सिंह के पास जाती थी| उनकी फरियाद सुनने के बजाय थाना प्रभारी भीष्मपाल अपनी कुर्सी पर बैठकर उन्हें देखकर अश्लील हरकत करता था|

उसने कई दिन तक उसकी इस गंदी हरकत को देखा और जब बर्दाश्त नहीं कर पाई तो भीष्मपाल का वीडियो बना लिया| मामला सामने आने के बाद वीडियो की जांच की गई। इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी इंस्पेक्टर फरार हो गया। उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH