NationalTop News

प्रियंका को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश, लखनऊ हो सकता है नया ठिकाना

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लोधी रोड स्थित सरकारी बंगला नंबर-3 खाली करने का आदेश दिया है। 1 महीने के भीतर प्रियंका को यर बंगला खाली करना होगा। प्रियंका गांधी पर बंगले का 3 लाख 46 हजार रुपये बकाया है। एसपीजी सुरक्षा नहीं होने के कारण वह सरकारी बंगले में नियमों के मुताबिक नहीं रह सकती हैं।

1 अगस्त से पहले उन्हें अपना सरकारी बंगला खाली करना होगा। एक आधिकारिक रिलीज में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहा कि प्रियंका गांधी को दिल्ली के लोधी रोड पर बंगले को खाली करने की जानकारी दे दी गई है। इस वक्त उनके पास एसपीजी सुरक्षा नहीं है। प्रियंका गांधी को कहा गया है कि अगर वह एक महीने में सरकारी बंगला खाली नहीं करती हैं तो उन्हें जुर्माना देना होगा।

वहीँ बताया जा रहा है कि प्रियंका लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के गोखले मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट हो सकती हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अगर लॉक डाउन न हुआ होता तो वह पहले ही यहां शिफ्ट हो गई होती। शीला कौल, इंदिरा गांधी की मामी हैं और प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञान प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH