Top NewsUttar Pradesh

विकास की मौत के बाद मां सरला देवी की ताबियत बिगड़ी, खुद को घर में किया बंद

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी मोस्टवांटेड गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। यूपी एसटीएफ उसे लेकर कानपुर आ रही थी कि तभी रास्ते में जिस गाडी में वो बैठा था वो पलट गई। इसके बाद उसने एसटीएफ के एक सिपाही से पिस्टल छीन भागने की कोशिश की लेकिन मुठभेड़ में वो मार गिराया गया।

विकास दुबे के मरने की खबर जब उनकी मां सरला देवी को पता चली, तो उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली और अपने आप को अपने घर में बंद कर लिया। यह भी कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है। हालांकि इस बीच सरला देवी ने पुलिस से कहा कि बेटे विकास दुबे से उनका कुछ लेना-देना नहीं है।

इसके साथ ही मां सरला देवी ने पुलिस से कहना है कि वो कानपुर नहीं जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वो लखनऊ में हैं और वहीं रहना चाहती हैं। सरला दुबे अपने दूसरे बेटे दीप प्रकाश की पत्नी के साथ लखनऊ में कृष्णा नगर के इंद्रलोक कॉलोनी में रहती हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH