Top NewsUttar Pradesh

विकास दुबे के अंतिम संस्कार के बाद सामने आया उसका बड़ा बेटा, लखनऊ में इस हाल में मिला

लखनऊ। एसटीएफ से एनकाउंटर में ढेर हुए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कानपुर में कर दिया गया।इस दौरान वहां विकास की पत्नी रिचा, बेटा, मामी व बिकरू से रिश्तेदारी की तीन अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

इस बीच शुक्रवार देर रात वह कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित विकास दुबे के छोटे भाई दीप प्रकाश के घर विकास दुबे का छोटा बेटा पहुँच गया।

अनजान व्यक्ति को गेट पर खड़ा देख सुरक्षाकर्मी सक्रिय हो गए। पुलिसकर्मियों ने फौरन उस अनजान व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उस शख्स ने बताया कि वह मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे का बड़ा बेटा है। इसके बाद कृष्णानगर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। काफी देर तक चले मंथन के बाद कृष्णानगर पुलिस ने विकास दुबे के बड़े बेटे को घर के भीतर जाने की अनुमति दी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH