Top NewsUttar Pradesh

गाजियाबाद: बदमाशों की गोली का शिकार हुए पत्रकार विक्रम जोशी की मौत

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में बदमाशों की गोली का शिकार हुए पत्रकार विक्रम जोशी की मौत हो गई है। उनके भाई अनिकेत के अनुसार डॉक्टर ने उन्हें सुबह चार बजे इसकी जानकारी दी। विक्रम ने बदमाशों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बदमाशों ने गोली उनके सिर में मारी थी। इस मामले में पुलिस ने अबतक 9 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

क्या था मामला

पत्रकार का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपने भतीजी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध किया था। बदमाशों को ये बात इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने मौक़ा पाकर अपनी बेटी के साथ जा रहे पत्रकार विक्रम जोशी को गोली मार दी।

परिवार के सदस्यों का आरोप है कि 4-5 दिनों पहले जोशी की भतीजी के साथ कुछ लड़कों ने दुर्व्यवहार और छेड़खानी की थी। इस मामले में विजय नगर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था। हालांकि पुलिस ने किसी भी आरोपी लड़कों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। जोशी के परिजनों का दावा है कि इन्हीं लड़कों में से किसी लड़के ने विक्रम जोशी को गोली मारी है। पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि कुछ बदमाश पहले विक्रम जोशी से लड़ाई करते हैं। इस दौरान उनकी बेटी दौड़ कर सड़क के दूसरे किनारे पर जाती है। थोड़ी देर तक विक्रम इन बदमाशों का अकेले ही मुकाबला करते हैं लेकिन फिर अचानक बदमाश उन्हें काफी नजदीक से गोली मार देते हैं इसके बाद पत्रकार जमीन पर गिर जाते हैं। उनकी बेटी दौड़ कर उनके पास आती है तब तक सभी बदमाश वहां से भाग जाते हैं।

#ghaziabad #journalist #uppolice

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH