नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक नाइट क्लब में डीजे का काम करने वाले लड़के ने अपनी मां की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मदनगीर के एक मकान की दूसरी मंजिल पर मां अंजलि और उसका बेटा सागर किराए पर रहते थे। लड़के की उम्र 22 साल है, जबकि उसकी मां 45 साल की थी। पड़ोसियों के मुताबिक वो दोनों काफी शांत स्वभाव के थे। किसी से ज्यादा मेल-जोल भी नहीं रखते थे। मगर 20 जुलाई को अचानक घर से अजीब आवाज़ें आने लगीं। मकान मालिक ने जब घर के अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए।
सागर के हाथ में धारदार चाकू था। जिससे उसने अपनी मां पर कई वार किए थे। उसकी मां के शरीर से खून निकल रहा था, जिसे सागर अपने पूरे बदन पर लगा रहा था। वो अपना चेहरा मां के खून से धो रहा था। वो खून चाट रहा था। डरा देने वाला ये मंजर देखकर दिल्ली पुलिस को खबर की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सागर सवाल का जवाब अजीब तरह से दे रहा था। वह मृत्यु के बाद जीवन और फिलॉसफीी की बातें कर रहा था। वह हौज खास के एक कैफे में डिस्क जौकी के रूप में काम करता था। सागर ने बताया कि उसे शराब और ड्रग की आदत है। उसके पड़ोसियों ने भी इस बात को बताया। पुलिस ने बताया कि सागर को कुद मानसिक परेशानी है क्योंकि उसके जवाब बहुत अजीब है। हम मनोविज्ञानी से भी कर रहे हैं साथ ही यह भी देख रहे हैं कि कहीं कोई बाबा या ऐसी किसी चीज से तो इस मामले का संबंध नहीं है।
#murder #police #delhi