NationalTop News

फ्रांस से आज भारत के लिए उड़ेंगे 5 राफेल विमान, बढ़ जाएगी वायुसेना की ताकत

नई दिल्ली। आज फ्रांस से 5 लड़ाकू विमान राफेल भारत के लिए उड़ान भरेंगे। ये विमान भारतीय वायुसेना के पायलट ला रहे हैं। ये विमान फ्रांस से 7364 किमी की दूरी तय कर भारत पहुंचेंगे। बीच में विमान यूएई के एयरबेस पर रुखकर इनमें रिफ्यूलिंग की जाएगी। इसके बाद यहां से विमान भारत के लिए उड़ान भरेंगे।

माना जा रहा है कि अगले हफ्ते इन पांचों विमानों की तैनाती चीन से विवाद के मद्देनजर की जायेगी। भारत ने सितंबर, 2016 में फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डील की थी। यह डील करीब 59,000 करोड़ रुपए की है।

जानकारी के अनुसार, विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद यूएई के अल डाफरा एयरबेस पर राफेल उतरेंगे। यहां से ईंधन से लेकर बाकी सभी टेक्निकल चेकअप के बाद राफेल सीधे भारत के लिए उड़ान भरेंगे और अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे।

#france #india #rafale #indianairforce

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH