Top NewsUttar Pradesh

रक्षाबंधन के चलते आज यूपी में नहीं रहेगा लॉकडाउन, महिलाओं बसों में कर सकेंगी मुफ्त में यात्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य से एक दिन के लिए लॉकडाउन को हटा दिया है। यानि की आज प्रदेश में लॉकडाउन नहीं रहेगा। इतना ही नहीं हर साल की तरह इस साल भी महिलाएं सोमवार को सोमवार को राज्य परिवहन की सभी बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी।

दरअसल, सोमवार को रक्षाबंधन हैं। ऐसे में सीएम योगी ने एक दिन के लिए लॉकडाउन हटाने का आदेश दिया है। हर हफ्ते शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहता है, लेकिन इस पर्व होने के चलते लोगों को सरकार ने राहत दी है।

ऐसे में यातायात के साधन रविवार को सड़कों पर दौड़ेंगे। वहीं राखी और मिठाई की दुकाने भी खुली रहेंगी। लोग रक्षाबंधन की तैयारी के लिए घरों से बाहर निकल सकते हैं और खरीददारी कर सकते हैं। बाजारों को इस बार रविवार के दिन खोल दिया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH