NationalTop News

जीवन के आखिरी समय में अमर सिंह ने आरएसएस को दान कर दी थी अपनी करोड़ों की पैतृक संपत्ति

नई दिल्ली। पूर्व समाजवादी पार्टी नेता व राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे। याभर सिंह पिछले काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।अपने जीवन के आखिरी वक्त से कुछ साल पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी संस्था सेवा भारती संस्थान को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित अपनी करोड़ों की पैतृक संपत्ति दान कर दिया था।

दरअसल, अमर सिंह ने अपनी करोड़ों की पैतृक संपत्ति आरआरएस से जुड़ी संस्था सेवा भारत को अपने पिता की याद में दान कर दिया था। जब से उनके पिता की मौत हुई थी, उसके बाद से ही उनका वह पैतृक संपत्ति वीरान पड़ा रहता था। अमर सिंह की ओर से दान की गयी संपत्ति की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

खुद अमर सिंह ने वर्ष 2018 में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि संघ एक बड़ी संस्था है। उसे कुछ दान देना बहुत छोटी बात होगी। मेरे स्वर्गीय पिता की याद में मेरी संपत्ति को देकर मैंने समाज की सेवा के प्रयासों में योगदान करने की कोशिश की है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH