मुंबई। अस्पताल में इलाज करा रहे एक्टर अनुपम श्याम ओझा की मदद के लिए सीएम योगी आगे आए हैं। योगी ने उनके इलाज के लिए 20 लाख रुपए सहायता राशि देने करने की घोषणा की है। इस घोषणा पर ट्वीट कर एक्टर मनोज जोशी ने सीएम योगी का आभार जताया है।
मनोज जोशी लिखते हैं- ‘अनुपम श्याम जी के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मैं हृदय की गहराईयों से आदरणीय योगी जी का आभार व्यक्त करता हूं’। इसी के साथ सीएम ने एक्टर के जल्द ठीक होने की भी कामना की है।
=>
=>
loading...