Top NewsUttar Pradesh

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में दर्द की समस्या है।

मेदांता अस्पताल के न‍िदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताब‍िक मुलायम स‍िंह के गुरुवार को पेट दर्द होने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना रिपोर्ट नेगेटि‍व आई। मुलायम का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराया गया है। उनको पेशाब में संक्रमण की समस्या है। इसका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि 80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

#mulayamsinghyadav #medanta #hospital

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH