Top NewsUttar Pradesh

गोरखपुर में अपहरण के बाद छात्रा से रेप, शरीर को सिगरेट से दागा

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में 17 वर्षीय छात्रा से अपहरण के बाद रेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। उसके शरीर को कई जगह सिगरेट से दाग दिया। इसके अलावा उसके शरीर पर कई जगह काटने के भी निशान थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को झाड़ियों पर फेंककर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़ी छात्रा पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाकर आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक दक्षिण विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अर्जुन पास के गांव का है। इसके अलावा उसी का दोस्त महेश उर्फ छोटू है। उसे भी पकड़ लिया गया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 363, 376डी, 326, 5/6, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आस-पास के रहने वाले लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गोला क्षेत्र में एक परविार किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करते हैं। मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी शुक्रवार की रात 8 बजे दरवाजे के सामने स्थित हैण्ड पम्प से पानी भरने गई थी। इस दौरान डेहरीभार गांव का अर्जुन निषाद अपने एक साथी के साथ पहुंचा और उसे अगवा कर ले गए। जब वह काफी देर तक पानी लेकर नहीं आई तो तलाश शुरू हुई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।

सुबह मंदिर के पास खंडहर में उसके बेहोशी के हालत में मिलने की सूचना मिली। वो मौके पर पहुंचे तो बेटी ने आपबीती बताई। रात भर दोनों युवकों ने दुष्कर्म करने के साथ सिगरेट से शरीर पर कई जगह जला भी दिया था।

#gorakhpur #gorakhpurrape #uttarpradesh

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH