कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक पुलिसकर्मी पुलिस स्टेशन में रखी एक ऑफिशियल फाइल को अलमारी में जब खोज रहा था, तो वो दंग रह गया। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ।
कांगड़ा शहर के पास गग्गल पुलिस स्टेशन में फाइलों के बीच कई कोबरा सांप बैठे मिले। किसी मामले के लिए एक पुलिसकर्मी अलमारी में फंसी फाइल को निकाल रहा था तभी उसे कोबरा सांप का एक बच्चा दिखाई दिया। सांप को देखकर वो चौंक गया। देखते ही देखते सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया।
सांप पकड़ने वाले ने एक-एक कर 21 सांपों को उस जगह से बाहर निकाला, इतने सांपों को देखकर पूरे पुलिस स्टेशन में डर पसर गया।
#cobra #snake #himachalpradesh
=>
=>
loading...