Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी ने इशारों-इशारों में संजय सिंह को बताया नमूना, आंकड़ों के साथ दिया विपक्ष को जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी अक्रामक नजर आए. उन्होंने अपने बयान पर विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया।

सपा-कांग्रेस के साथ-साथ उन्होंने प्रदेश की राजनीति में एंट्री करने की कवायद में लगे आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पर इशारों में निशाना साधा और कहा कि दिल्ली के कुछ नमूने यहां आकर पूछते हैं आपने लोगों के लिए क्या किया? अब हम उन्हें क्या बताएं हमने क्या-क्या किया। ये दिल्ली की सत्ता में बैठे घिनौने चेहरे हैं, जो कि यूपी की बात करते है, लेकिन दिल्ली में क्या हालत कर दी, उस पर बात नहीं करते। उन्होंने आंकड़े के साथ कोरोना पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया।

सीएम ने बताया कि यूपी में प्रति 10 लाख पर संक्रमण के मामले 744 हैं वहीं दिल्ली में प्रति 10 लाख पर संक्रमण के 7880 केस हैं। सीएम ने बताया कि यूपी में हर 10 लाख पर 12 लोगों की मौत हुई है, वहीं दिल्ली में प्रति 10 लाख पर 274 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने मृत्यु दर भी बताते हुए कहा कि दिल्ली मृत्यु दर जहां 2.7 है वहीं यूपी बड़ा प्रदेश होने के बावजूद यहां मृत्यु दर 1.6 है। उन्होंने पॉजिटिव केसेज की दर भी बताई और कहा कि यूपी में ये दर 4.1 है, जबकि दिल्ली में 11.5 है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH