InternationalNationalTop News

चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स का सर्वे, 51 फीसदी चीनी नागरिकों की पसंद हैं पीएम मोदी

बीजिंग। चीन के लोग अपनी सरकार से ज्यादा पीएम मोदी को पसंद करते हैं। एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने यह सर्वे किया था। हालांकि, किरकरी होने के बाद उसने सर्वे को हटा दिया गया। हालांकि तब तक ये सर्वे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

सर्वे के मुताबिक, 51 फीसदी चीनी लोगों ने भारत की मोदी सरकार की तारीफ़ की है। 70 प्रतिशत चीनी मानते हैं कि भारत में चीन विरोधी नारा बुलंद हो चुका है। वहीं 30 प्रतिशत को अभी दोनों देशों के बीच रिश्तें सुधरने की उम्मीद है। सर्वे में 9 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो मानते हैं कि रिश्ते सुधर भी गए तो ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं टिकेंगे। वहीं 25 प्रतिशत मानते हैं कि ऐसा नहीं है और दोनों देश साथ मिलकर काम करेंगे। सर्वे में 30 प्रतिशत लोगों ने माना कि भारत और चीन के बीच तनाव की वह बॉर्डर है. वहीं 24 प्रतिशत इसके पीछे अमेरिका की साजिश मानते हैं।

भारत और चीन के बीच पिछले कुछ महीनों से गतिरोध चल रहा है। ताजा विवाद गलवान घाटी से शुरू हुआ था। वहां 15 जून को हिंसक झड़प हुई थी जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन ने साफ-साफ नहीं बताया लेकिन उसके करीब 40 जवान इस झड़प में मारे और घायल हुए थे।

#china #india #survey #narendramodi

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH