InternationalTop News

पीएम पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं शिंजो आबे, ये बताई जा रही वजह

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे खराब स्वास्थ्य के चलते अपने पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं। उन्हें अल्सरेटिव कोलाइटिस की समस्या है। 2007 में भी उन्होंने अल्सरेटिव कोलाइटिस की वजह से अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ये एक बड़ी आंत की एक गंभीर बीमारी है, जिससे आबे पिछले काफी समय से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में बड़ी आंत की अंदरूनी परत में सूजन और जलन हो जाती है जिससे कई छोटे-छोटे छाले बनने लगते है. उन छालों और सूजन के कारण पेट-संबंधी परेशानियां होने लगती हैं जो पाचन तंत्र पर बुरा असर डालती हैं।

जापान के नेशनल ब्रोडकास्टर के मुताबिक, आबे इस बारे में ज्यादा जानकारी एक प्रेस कांफेंस में देंगे। पिछले दो दिनों में आबे दो बार टोक्यो में अस्पताल का दौरा कर चुके हैं। यह दूसरी बार होगा जह स्वास्थ्य कारणों से आबे को अपना पद छोड़ना पड़ेगा। इससे पहले उन्होंने 2007 में एक साल तक ऑफिस में रहने के बाद अपना पद छोड़ा था।

बता दें कि आबे ने गत सोमवार को अपने कार्यालय में 8 साल पूरे कर ल‍िए और वह जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे। हाल के दिनों में कोरोना वायरस को ठीक से नहीं संभालने पर उनकी लोकप्रियता में भी करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है। उनकी पार्टी इन दिनों कई घोटालों से जूझ रही है। 65 साल के आबे ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से पटरी पर लाने का वादा किया था। चीन के खतरे को देखते हुए आबे जापानी सेना को भी मजबूत करने में जुटे हुए थे।

#shinzoabe #japan #primeminsiter #resign

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH