Uttar Pradesh

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने केक काटकर मनाया दलाई लामा का जन्मदिवस

लखनऊ। आज भारत तिब्बत सहयोग मंच- लखनऊ की जिला कार्यकारणी द्वारा जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय जी के जानकीपुरम स्थित निवास पर परम् पूज्य दलाई लामा जी की 85वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन पर सभी पदाधिकारियों ने केक काटकर व दलाई लामा जी को पुष्प अर्पित कर अपनी शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर लखनऊ जिला अध्यक्ष श्रीमान कुशाग्र वर्मा ने कहा कि मंच के सभी सदस्य तिब्बती भाई-बहनों के स्वतंत्रता संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं व कैलाश मानसरोवर मुक्ति के लिए वचन बद्ध हैं।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के आमंत्रण पर राष्ट्रीय सह प्रचार प्रमुख-श्री प्रखर त्रिपाठी, अवध प्रान्त महामन्त्री-श्रीमती रुचि त्रिपाठी, प्रान्त अध्यक्ष महिला विभाग-श्रीमती रंजना तिवारी, प्रान्त प्रचार प्रमुख- आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष- श्री राजीव मेहरोत्रा, जिला अध्यक्ष (युवा)- निशिथ खरे, जिला महामंत्री(युवा)-शुभम सिंह, जय मिश्रा एवं राजेश सिंह उपस्थित रहे ।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH