Entertainment

आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले: कंगना रनौत

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुंबई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) बताया है, जिसे लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं। वहीँ, कंगना ने शुक्रवार को कहा कि वह 9 को मुंबई पहुंच रही हैं किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

कंगना रनौत ने ट्वीट किया है, मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

कंगना के बयान पर संजय राउत ने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र का अपमान किया है। और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। वह अगर हिमाचल से सुरक्षा ला रही हैं तो अब यह उनकी जिम्मेदारी है। हमने यह नहीं कहा कि उनके साथ हमारी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। लेकिन उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

बता दें, कंगना ने गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत को आड़े हाथों ले लिया। दरअसल, संजय राउत ने धमकी भरे लगजे में मुंबई वापस न आने को कहा था, जिस पर कंगना बिगड़ गई थीं और उन्होंने शिवसेना राज में मुंबई की तुलना पीओके से कर दी। उन्होंने निशाना तो शिवसेना सरकार पर साधा था, लेकिन जिस तरह से लिखा गया, उससे उनके विरोधियों को उनको घेरने का मौका मिल गया।

#kanganaranaut #sanjayraut #mumbai #maharashtra

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH