InternationalTop News

ताइवान ने मार गिराया चीन का लड़ाकू विमान, देखें वीडियो

नई दिल्ली। चीन के अपने पड़ोसी देशों से रिश्ते अच्छे नहीं हैं। जहां उसका लद्दाख में भारत के साथ सीमा विवाद है तो वहीँ ताइवान के साथ भी उसका गतिरोध बरकरार है। चीन का कहना है कि ताइवान उसका हिस्‍सा है और वह उसको पाने के लिए बल प्रयोग करने से भी परहेज नहीं करेगा। जबकि ताइवान खुद को एक अलग राष्‍ट्र घोषित कर चुका हैं और उसने अपने पासपोर्स से रिपब्‍लिक ऑफ चाइना को भी हटा दिया है।


इस बीच ताइवान ने चीन के एक फाइटर जेट को मार गिराया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि ताइवान की सीमा में घुसने के बाद चीन के सुखोई विमान को मार गिराया गया। वीडियो में विमान में आग लगते हुए देखा जा रहा है और कुछ दूर एक घायल पायलट भी मौजूद है, जिसके पास कुछ लोग खड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि ताइवान ने चीनी विमान को कई बार चेतावनी दी लेकिन इसके बावजूद चीन का विमान उसके हवाई क्षेत्र में बना रहा। इसके बाद ताइवान ने उसे मार गिराया।

हालांकि चीन का कहना है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हुआ है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि ताइवान ने THAAD मिसाइल सिस्‍टम का प्रयोग करते हुए इस विमान को मार गिराया है। ये मिसाइल सिस्टम उसे अमेरिका से मिला है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH