महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज स एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने एक प्रेमी जोड़े को पोल से बांधकर जमकर पीटा। घटना 10 दिन पहले की है जिसका वीडियो अब जाकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारर कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा, वीडियो का संज्ञान लेते हुए महाराजगंज जिले के गुघली पुलिस स्टेशन में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला लड़की के परिवार से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पोक्सो अधिनियम के तहत लड़के के खिलाफ है। लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
एसपी ने कहा, दूसरा मामला उन लोगों के खिलाफ है जिन्होंने जोड़े को बांध दिया था और उनकी पिटाई की थी, जबकि तीसरा मामला आईपीसी की धारा 228 (ए) के तहत उस सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्ज की गई है जिसने पीड़ितों की पहचान उजागर करते हुए वीडियो प्रसारित किया था।
पुलिस ने कहा कि जोड़े पर हमला करने वालों की पहचान भोलू प्रजापति, पवन प्रजापति, सहिलेश यादव, अजीत, मोहित, विश्वामित्र, मंजीत यादव, फूलबदन यादव और अवधेश प्रजापति के रूप में की गई है।
#uttarpradesh #maharajganj #lover #police