Uttar Pradesh

कुशाग्र वर्मा महानगर उपाध्यक्ष (सक्षम) ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का आज जन्मदिन है। आज वो 70 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। कुशाग्र वर्मा महानगर उपाध्यक्ष (सक्षम) ने भी आदरणीय मोहन भागवत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है।

कुशाग्र वर्मा ने कहा कि मैं आदरणीय श्री मोहनभागवत जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनायें देता हूं। एक मार्गदर्शक के रूप में आपका मार्गदर्शन राष्ट्र नवनिर्माण के लिए प्रेरणादायी है। मैं आपके स्वस्थ,सुखद और चिरायु जीवन की कामना करता हूँ। साथ ही मैं ये कामना करता हूं कि आप हिन्दू समाज का ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।

मोहन भागवत का पूरा नाम मोहनराव मधुकरराव भागवत है। उनका जन्म 11 सितम्बर 1950 को महाराष्ट्र के चन्द्रपुर जिले में हुआ था। उनका परिवार कई पीढ़ियों से संघ से जुड़ा हुआ था। उनके पिता मधुकरराव भागवत चन्द्रपुर क्षेत्र के प्रमुख थे, जिन्होंने गुजरात के प्रान्त प्रचारक के रूप में कार्य किया था। कहा जाता है कि मधुकरराव ने ही लाल कृष्ण आडवाणी का संघ से परिचय कराया था। मोहन भागवत तीन भाई और एक बहन चारों में सबसे बड़े हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH