RegionalTop News

उद्धव का कार्टून शेयर करने पर शिवसेना वर्कर्स ने रिटायर्ड नौसेना अधिकारी को जमकर पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शिवसैनिकों ने नौसेना के एक रिटायर्ड अधिकारी की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उन्होंने उद्धव ठाकरे का एक कार्टून व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया था। कार्टून शेयर करने के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रहीं थीं। इसके बाद कुछ शिवसैनिक नौसेना अधिकारी के घर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालकर उनकी जमकर पिटाई की। उन्हें कई जगह चोटें आई हैं। जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा बुजुर्ग रिटायर्ड अधिकारी की पिटाई होते देखा जा सकता है। इस वीडियो को कांदिवली ईस्ट से विधायक अतुल भटखालकर ने शेयर किया है।


दरअसल, पूर्व नेवी ऑफिसर का नाम मदन शर्मा है और उन पर आरोप है कि उन्होंने एक कार्टून को व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड कर दिया था। पूर्व नेवी ऑफिसर ने कहा- ‘एक मैसेज जिसे मैने फॉरवर्ड किया था, उसके बाद मेरे पास धमकियां भरी कॉल्स आ रही थीं। आज करीब 8-10 लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया और बुरी तरह से पिटाई की। मैंने पूरा जीवन राष्ट्र के लिए काम किया है। ऐसी सरकार नहीं होनी चाहिए। ”

पूर्व नेवी ऑफिसर की बेटी डॉक्टर शीला शर्मा ने कहा, ‘उनके पास मैसेज फॉरवर्ड करने के बाद धमकी भरी कॉल्स आईं। शिवसेना के कई कार्यकर्ताओं ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की। उसके बाद पुलिस हमारे घर आई और हमारे पिता को अपने साथ लेकर गई। हमने एक एफआईआर दर्ज कराई है।’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH