InternationalNationalTop News

संयुक्त राष्ट्र में चीन की बड़ी हार, भारत बना ECOSOC का सदस्य, ड्रैगन को मिले महज इतने वोट

नई दिल्ली। संयुक्‍त राष्‍ट्र में विश्व समुदाय ने चीन को जबरदस्त झटका दिया है। दुनियाभर में महिला अधिकारों की संरक्षक मानी जानी वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था कमीशन फॉर स्‍टेट्स ऑफ वुमन (CSW) में सदस्यता के लिए हुए चुनाव में कल भारत ने चीन को हराकर सदस्यता हासिल कर ली। चीन को जीत के लिए ज़रूरी वोट केआधे वोट भी नहीं मिले।

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी है। भारत, अफगानिस्तान और चीन ने कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर कहा कि भारत प्रतिष्ठित ईसीओएसओसी निकाय में सीट जीत गया है। भारत को कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य चुना गया। यह हमारे लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम समर्थन के लिए सभी सदस्य देशों को धन्यवाद देते हैं।

#india #china

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH