Uncategorized

एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप, अनुराग कश्यप ने किया मेरा यौन शोषण, वो है राक्षस है

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। पायल घोष ने लिखा, ‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और बहुत बुरा बर्ताव किया है। नरेंद्र मोदी जी कृपया इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले कि इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। मुझे पता है यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मेरी मदद कीजिए।’

पायल के इस ट्वीट के बाद लोग अरेस्ट अनुराग कश्यप ट्रेंड करा रहे हैं। वहीं कंगना रनौत ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है। कंगना ने भी पायल को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘हर आवाज की अहमियत है। अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करो’।

वहीँ, पायल को महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि कल रात मैनं पायल घोष के ट्वीट को देखा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है​ कि साल 2015 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में उन्हें एक लिखित शिकायत भेजनी होगी, जिसके बाद हम इस मामले को देखेंगे।

#payalghosh #anuragkashyap #bollywood

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH