City NewsRegional

खेती के लिए अकेले 3 किलोमीटर लंबी नहर खोदने वाले शख्स को आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट में दिया ट्रैक्टर

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपना अलग टैलेंट दिखा रहे लोगों और जरूतमंदों की मदद करते रहते हैं। अब आनंद महिंद्रा गया के लहथुआ इलाके में अपने खेतों के पास अकेले तीन किमी लंबी नहर बनाने वाले लौंगी भुइयां की मेहनत पर मेहरबान हुए हैं। आनंद महिंद्रा ने लुंगी भुइयां के इस काम के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर ईनाम में देने का फैसला किया है।

आनंद महिंद्रा ने लुंगी भुइयां की मदद करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। किसान के लिए मदद की मांग करते हुए एक ट्वीट के जवाब में आनंद महिंद्रा ने लिखा, “जैसा कि आप जानते हैं, मैंने ट्वीट किया था कि मुझे लगता है कि उनकी नहर ताज या पिरामिडों के समान प्रभावशाली है। हम @MahindraRise पर इसे एक सम्मान मानते हैं। हम उन्हें ट्रैक्टर भेंट करना चाहते हैं। उन तक किस तरह पहुंचा जाए।

उन्होंने ट्विटर पर भुइयां के मेंसेंजर से महिंद्रा टीम के साथ पहुंचकर ट्रैक्टर को किसान तक पहुंचाने के लिए कहा। जिसके बड़ा उन तक ट्रैक्टर पहुंचा दिया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH