Top NewsUttar Pradesh

सपा के शासन में प्राधिकरणों में गुंडे, बदमाशों का कब्जा रहता था: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा को वंशवाद की पार्टी बताते हुए कहा कि प्राधिकरणों में गुंडे, बदमाशों का कब्जा रहता था।

उन्होंने कहा कि सपा जब तक सत्ता में रही, लूटमारी, अवैध कब्जे, भ्रष्टाचार होता रहा. सपा के शासन में प्राधिकरणों में गुंडे, बदमाशों का कब्जा रहता था. सपा के शासन में सपा समर्थक किसी को पीट देते थे तो रिपार्ट दर्ज नहीं होती थी। कन्नौज तक में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती थी।

योगी सरकार ने भ्रष्टाचारियों और गुंडों पर लगाम लगा रखी है, यही वजह है कि विपक्षी परेशान होकर बकवास कर रहे हैं। किसानों के लिए सदन में पारित हुए बिल को लेकर उठे बवाल पर उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से किसान अपने उत्पाद को मनचाहे तरीके से बिना बिचौलियों के बेच सकेंगे। इसमें लोगों की दलाली खत्म हो जाएगी, इसीलिए विरोध हो रहा है।

#swatantradevsingh #samajwadiparty #bjp

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH