NationalTop News

नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे। जसवंत सिंह पिछले 6 साल से बीमार थे।

दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने बयान जारी कर बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री, मेजर (रिटायर्ड) जसवंत सिंह का रविवार सुबह 6.55 बजे निधन हो गया,वह 25 जून को यहां भर्ती हुए थे।

जसवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के काल में उनके चेहेते मंत्रियों में से एक थे। जसवंत सिंह जी को उस समय लोग ‘अटल के हनुमान’ के नाम से भी पुकारते थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH