NationalTop News

जसवंत सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, ट्वीट कर लिखा- उनके जाने से दुखी हूं

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे। जसवंत सिंह पिछले 6 साल से बीमार थे।दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने बयान जारी कर बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री, मेजर (रिटायर्ड) जसवंत सिंह का रविवार सुबह 6.55 बजे निधन हो गया,वह 25 जून को यहां भर्ती हुए थे। उधर पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जसवंत सिंह के निधन पर ट्वीट कर दुःख जाहिर किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी. उनके निधन से दुखी हूं।

बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली सरकार में जसवंत सिंह ने 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्‍त जैसे मंत्रालयों का जिम्‍मा संभाला था। वहीँ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। रक्षा मंत्री ने लिखा, “श्री जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा में तारकीय रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH