Top NewsUttar Pradesh

बदायूं: आसिफ ने नाम बदलकर की हिंदू लड़की से शादी, मन भरा तो गोली मारकर कर दी हत्या

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू नाम रखकर पहले हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फांसा लिया। इसके बाद मन भर जाने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पता चला है कि शख्स पहले से शादीशुदा था और उसके एक बच्चा भी था। पुलिस ने इस पूरे मामले की गहनता से जांच की और आरोपी मुस्लिम युवक को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

शहर के मोहल्ला लोटनपुरा में रहने वाली नेहा लगभग डेढ़ साल पहले उत्तराखंड में अपनी रिश्तेदारी में गयी थी। वहां उसे सिविल लाइंस इलाके के शेखूपुर गांव का आसिफ मिला। वहां उसने अपना नाम राजकुमार बताया। दोनों के बीच कुछ दिन प्रेम प्रसंग रहा और इसके बाद नेहा ने उसी से शादी कर ली। बाद में दोनों दिल्ली जाकर बस गए। नेहा के परिजनों ने भी उस से नाता तोड़ दिया था। पिछले दिनों ही दोनों वापस आये थे तो नेहा को पता लगा की आसिफ शादीशुदा है।

इतना ही नहीं वह दूसरे पक्ष का है। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था और इसी विवाद को स्थाई रूप से निपटाने के लिए शुक्रवार देर रात आसिफ ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। रात में ही पूछताछ के बाद पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH