EntertainmentRegional

सुशांत के बाद बिहार के एक और एक्टर की मुंबई में मौत, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के बाद बिहार के एक और एक्टर की मुंबई में मौत हो गई है। उनका शव घर में फंसे से लटकते हुए मिला। मृतक का नाम अक्षत उत्कर्ष है। वह मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मोहल्ले के रहने वाले थे। अक्षत कई म्यूजिक एलबम में काम कर चुके थे। हालांकि उनके परिजनों ने अक्षत की हत्या का आरोप लगाया है।

इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार रंजीत सिंह ने कहा कि रविवार की रात 9 बजे अक्षत की पिता से बात हुई थी। इसके बाद देर रात उसकी मौत की खबर मिली। अक्षत के मामा ने मुंबई पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

अक्षत के परिजनों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में किसी तरह का सहयोग नहीं किया है और न ही इस संबंध में कोई केस दर्ज किया है। अक्षत मुंबई में एक युवती के साथ रूम पार्टनर के रूप में रह रहा था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH