Top NewsUttar Pradesh

नोएडा पुलिस ने प्रियंका गांधी से मांगी माफी, जानिए वजह

नोएडा। शनिवार को जब प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रही थीं तो उनके साथ डीएनडी पर पुलिस ने बदसलूकी की थी। पुलिस ने धक्का-मुक्की में उनका कॉलर पकड़ लिया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब इस मामले में नॉएडा पुलिस ने प्रियंका गांधी ने माफी मांगी है। नोएडा पुलिस ने कहा, हम प्रियंका गांधी से बदसलूकी के लिए माफी मांगते हैं। हमने उस पुलिसवाले के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं जिसने DND फ्लाइओवर पर प्रियंका गांधी से बदसलूकी की थी।

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के शनिवार को हाथरस जाने के दौरान यहां डीएनडी फ्लाईओवर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के कथित तौर पर हंगामा करने को लेकर करीब 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर धारा 144 का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत यह मामला शनिवार देर रात थाना सेक्टर-20 में दर्ज किया गया।

अपर पुलिस उपायुक्त, जोन प्रथम, रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई नेता हाथरस जाने के लिए दिल्ली से डीएनडी फ्लाईओवर पहुंचे थे। कांग्रेस कार्यकताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक के बाद राहुल समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दी गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH