Sports

धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला निकला नाबालिग, गुजरात के कच्छ से हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाले लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़का नाबालिग है। उसकी गिरफ्तारी गुजरात के कच्छ से हुई है।

कच्छ की पुलिस ने बताया कि यह शख्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार से काफी बौखलाया हुआ था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को रेप की धमकी दी थी। गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत इस शख्स को गिरफ्तार किया है और जल्द ही उसे रांची पुलिस के हवाले किया जाएगा।

बता दें, गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL मैच खेला गया था। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए थे। जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 157 रन ही बना सकी और कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रनों की जीत मिली। इस बात से खफा होकर इस नाबालिग शख्स ने सोशल साइट पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को धमकी दी और उन पर अभद्र टिप्पणी की थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH