Top NewsUttar Pradesh

देवरिया: पार्टी कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की महिला नेता को पीटा, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस की ही एक महिला नेता को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। दरअसल, कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर तारा यादव नाम की एक महिला नेता ने राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक को गुलदस्ता देने के बहाने फेंककर मार दिया। जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता को जमकर पीटा। तारा ने उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को रेप का आरोपी बताया है।

तारा यादव ने देवरिया से कांग्रेस उम्मीदवार मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को टिकट देने का विरोध किया। तारा यादव ने दावा किया कि पार्टी ने एक गलत व्यक्ति को टिकट दिया है जो कि एक दुष्कर्मी है।

तारा यादव ने कहा कि जब उन्होंने पार्टी सचिव सचिन नाइक को बताया कि उन्होंने गलत आदमी को टिकट दिया है और इससे समाज में पार्टी की छवि खराब होगी। इसे अच्छे चरित्र वाले किसी शख्स को टिकट दें तो उन्हें पीटा गया।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने रविवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर संज्ञान लेंगी। उन्होंने ट्वीट किया, ऐसी बीमार मानसिकता वाले लोग राजनीति में कैसे आ जाते हैं?

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH