Top NewsUttar Pradesh

कोरोना से संक्रमित हुए मुलायम सिंह यादव, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उनके बेटे अखिलेश यादव ने इस बात की जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि माननीय नेता जी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत ठीक है।

बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव में कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं। हालांकि, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुलायम सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी साधना की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें भी मेदांता अस्पताल में बुधवार रात भर्ती कराया गया। इनके अलावे उनके तीन घरेलू सहायकों को भी भर्ती कराया गया है। वे भी कोरोना पाजिटिव हैं।

आपको समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव प‍िछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। इस कारण उन्‍हें कई बार अस्‍पातल में भी भर्ती करवाया जा चुका है। 80 साल के हो चुके मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत भी रहती है। हाल के दिनों में कई बार वो अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH