Top NewsUttar Pradesh

जिंदगी की जंग हारी विधानसभा के सामने आत्मदाह करने वाली महिला, 85 प्रतिशत से ज्यादा जल गया था शरीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने मंगलवार को आत्मदाह करने वाली महिला जिंदगी की जंग हार गई है। बुधवार को उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने बताया कि महिला 85 प्रतिशत से ज्यादा जल गई थी। हमने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले में महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में एक कांग्रेस नेता को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

अंजना तिवारी का अपने पूर्व पति अखिलेश तिवारी से तलाक होने के बाद आसिफ नाम के युवक से अफेयर हो गया था। आसिफ से शादी करने के लिए उसने इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम बदल लिया। उसने आरोप लगाया था कि आसिफ अपनी नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब गया है और उसका परिवार उसे परेशान कर रहा था। अंजना महाराजगंज की रहने वाली है।

क्या है पूरा मामला

यूपी विधानसभा के सामने मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। महिला को आत्मदाह करता देखकर पुलिसकर्मी फौरन दौड़े और किसी तरह बचाने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला ने अखिलेश तिवारी नाम के शख्स के साथ शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। महिला ने बाद में आसिफ नाम के व्यक्ति से शादी कर ली और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।

जैसे ही आसिफ को सऊदी अरब में नौकरी मिल गई, उसके परिवार ने कथित रूप से उसे प्रातड़ित करना शुरू कर दिया। उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। सूत्रों ने कहा कि उत्पीड़न से तंग आकर वह लखनऊ अपनी जान देने पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक जली हुई महिला का नाम अंजना तिवारी था उसने शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर नाम आयशा रख लिया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH