Top NewsUttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में एलियन उड़ता देख लोगों में दहशत, जमीन पर गिरा तो निकला ये…

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शनिवार को लोग आसमान में उड़ती एक चीज को देखकर घबरा गए। पूरे इलाके में एलियन की अफवाह उड़ गई। बाद में पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद पता चला कि ह वस्तु ‘आयरन मैन’ के आकार का गुब्बारा था।

अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने सुबह दनकौर इलाके में आसमान में यह वस्तु देखी, जो बाद में भट्टा परसौल गांव के निकट नहर में गिरी। इसके आस-पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ लोगों को लगा कि यह वस्तु कोई एलियन है।

पुलिस ने बताया कि लोगों ने सुबह दनकौर इलाके में आसमान में यह वस्तु देखी, जो बाद में भट्टा परसौल गांव के निकट नहर में गिरी। इसके आस-पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ लोगों को लगा कि यह वस्तु ‘कोई एलियन है।

दनकौर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे के मुताबिक यह हवा से भरा गुब्बारा था जो बाद में नहर के पास झाड़ियों में फंस गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ‘गुब्बारे का एक हिस्सा नहर के बहते जल को छू रहा था, जिसके कारण गुब्बारा थोड़ा-थोड़ा हिल रहा था।

उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कुछ लोगों को यह वस्तु अजीब प्रतीत हो रही थी। पांडे ने कहा कि गुब्बारे में कुछ भी हानिकारक नहीं था, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस गुब्बारे को किसने उड़ाया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH