Top NewsUttar Pradesh

बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क से गिरफ्तार

लखनऊ। बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेन्द्र सिंह को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।
धीरेन्द्र सिंह को खोजने के लिए पुलिस की 12 से भी ज्यादा टीमें जुटी थीं. इससे पहले मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप के भाई नरेंद्र प्रताप और देवेंद्र प्रताप, आरोपी संतोष यादव और अमरजीत यादव के साथ 5 और अज्ञात गिरफ्तार किए जा चुके हैं। धीरेंद्र सिंह पर कोटा आवंटन के दौरान गोली चलाने का आरोप है।

दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के अलावा अभी तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सूचना के मुताबिक STF की टीम मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को बलिया लेकर जाएगी और स्थानीय पुलिस को हैंडओवर करेगी।

सूत्रों के मुताबिक बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह सरेंडर करने की फिराक में था। वह इस बीच यूपी के कई नेताओं और अधिकारियों के संपर्क में था। वकीलों के संपर्क में रहकर सरेंडर करना चाहता था इसीलिए दो दिन पहले से लखनऊ में था। सरेंडर का पूरा प्लान बन चुका था, लेकिन ऐन मौके पर एसटीएफ ने धर दबोचा।

बता दें शुक्रवार को कोटे की दुकान को लेकर खुली बैठक बुलाई गई थी। आरोप है कि धीरेंद्र और उसके समर्थकों ने वहां फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH