NationalTop News

यूपी में जो हाल डबल-डबल युवराज का हुआ, वही हाल बिहार में जंगलराज के युवराज का होगा: पीएम मोदी

छपरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छपरा की रैली को सम्बोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर वार किए। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की थी। उन्होंने बिना नाम लिए जमकर तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जो हाल यूपी में डबल-डबल युवराज का हुआ, वही बिहार में होगा और खासकर जंगलराज के युवराज का। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा का भी जिक्र किया।

उन्होंने स्थानीय भाषा में एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि , दो-तीन दिन पहले मैंने एक वीडियो सोशल मीडिया में देखा है। शायद आपने भी देखा हो। इस वीडियो में एक महिला से पूछा जाता है कि मोदी को काहे खातिर वोट देवू। तब उस गांव की महिला ने इस सवाल का एक सांस में जवाब दिया कि सारे विपक्ष की बोलती बंद कर दी। प्रधानमंत्री ने उस वीडियो का जिक्र करते हुए कहा, महिला ने कहा कि मोदी राशन, बिजली, पेंशन, गैस दिया। उनका के वोट न देब त का तोहरा के देब। (उनको वोट नहीं देंगे आपकों देंगे)।

प्रधानमंत्री ने जोर कहा कि आज बिहार की बेटियां, महिलाएं और लोग विरोधियों से यही पूछ रहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सब मोदी की नहीं आपकी एक वोट की ताकत है, जिसने मोदी को केंद्र में और बिहार में नीतीश कुमार को बैठाया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राजद के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में एक ओर डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी ओर डबल-डबल युवराज हैं। एक तो जंगलराज के युवराज हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें से एक युवराज उत्तर प्रदेश के एक युवराज के साथ मिले थे, लेकिन वहां के लोगों ने दोनों युवराजों को बता दिया। उसी में से एक युवराज अब बिहार आएं हैं। उन्होंने कहा, एक बार फिर डबल-डबल युवराज को हारने की बारी आ गई है। जो हाल उत्तर प्रदेश में डबल युवराज का हुआ, अब यही बिहार में होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भजपा के प्रति आपका यह प्रेम कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा। उनकी रात की नींद उड़ गई है। उनकी हताशा, निराशा, बौखलाहट बिहार की जनता देख रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH