Top NewsUttar Pradesh

फ्रांस की घटना को सही ठहराने वाले शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। ये एफआईआर मुनव्वर राणा के उस बयान के बाद दर्ज करवाई गई जिसमें उन्होंने कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस में हुई हत्याओं को सही करार दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं हमलावर की जगह होता तो मैं भी यही करता।

हजरतगंज पुलिस ने कहा कि मुनव्वर राणा के द्वारा दिया गया बयान सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए पर्याप्त है जिसकी वजह उनके खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा है कि ये बयान समुदायों को बीच वैमनस्यता फैलाने वाला, सामाजिक सौहार्द्र पर विपरित प्रभाव डालने वाला है और इससे लोक शांति भंग होने की आशंका है।

मुनव्वर राणा के इस बयान पर विवाद

मशहूर शायर मुन्नवर राणा ने फ्रांस में हुए आतंकी हमले को जायज ठहराते हुए कहा था कि अगर उसकी जगह मैं होता तो मैं भी वही करता। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने के लिए तैयार हो जाए। राणा ने कहा, ‘आप विवाद को जन्म देकर लोगों को उकसा रहे हैं। मोहम्मद साहब का कार्टून बना कर उसे कत्ल के लिए मजबूर किया गया, अगर उस स्टूडेंट की जगह मैं भी होता तो वही करता जो उस स्टूडेंट ने किया।’ उन्होंने आगे भगवान राम को लेकर कहा कि कोई अगर भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।

उन्होंने कहा कि एमएफ हुसैन ने हिंदू देवी-देवताओं की विवादित पेंटिंग्स बनाईं तो उस बुजुर्ग शख्स, 90 साल के बूढ़े आदमी को देश छोड़कर भागना पड़ा। मुनव्वर कहते हैं कि एमएफ हुसैन इस बात को जान चुके थे कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें मार दिया जाएगा। गैर मुल्क में उसकी मौत हुई। मुनव्वर राना ने यह भी कहा, ‘जब हिंदुस्तान में हजारों साल से ऑनर किलिंग को जायज मान लिया जाता है कोई सजा नहीं होती है तो फ्रांस की घटना को नाजायज कैसे कहा जा सकता है।’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH