Top NewsUttar Pradesh

मुनव्वर राणा की बेटी को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या है मामला

लखनऊ। फ्रांस में हुए आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान देने वाले शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा राणा को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उरुशा राणा आज परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन करने पहुंची थीं। हालांकि, कांग्रेस के प्रदर्शन के पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान उरुशा राणा को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे को लेकर परिवर्तन चौक से विधानसभा तक पैदल मार्च करने का ऐलान किया था। इसके लिए सभी कांग्रेसी परिवर्तन चौक पर एकत्रित हो रहे थे। यहीं से ये लोग पैदल मार्च की तैयारियों में लगे थे।

इस दौरान उरुशा राणा के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी और महिला विंग की अध्यक्ष ममता चौधरी भी भी मौजूद थीं। बता दें कि उरुशा राणा भी महिला विंग की उपाध्यक्ष हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH