Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ी खुशखबरी देने जा रही योगी सरकार, जानिए क्या

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है।सीएम योगी के इस फैसले से प्रदेश के 14,82,187 कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।

आखिर बनारस में ही क्यों मनाई जाती है देव दिवाली, जानिए कारण

इस ऐलान के बाद राजकीय कोष पर रु 1022.75 करोड़ का व्यय भार आएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, राज्य वित्त पोषित शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों व जिला पंचायत के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस मिलेगा।

#yogi #cmyogi #yogiadityanath #uttarpradesh

=>
=>
loading...