लखनऊ। भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 93 साल के हो गए हैं। इस मौके पर बीजेपी सहित तमाम दलों के नेता उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज उन्हें घर जाकर जन्मदिन की बधाई दी।
लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक, राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 8, 2020
वहीँ सीएम योगी ने ट्वीट कर लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने लिखा- लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक, राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
उन्होंने लिखा कि भारतीय लोकतंत्र को सशक्त और समृद्ध बनाने में आपका अविस्मरणीय योगदान सभी जनप्रतिनिधियों के लिए एक महान प्रेरणा है। मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।