Top NewsUttar Pradesh

बलिया: छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने नाबालिग को जिंदा जलाया, गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग लड़की को जिंदा जला दिया। परिजन किशोरी को अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

किशोरी के पिता ने पड़ोस के युवक पर छेड़खानी करने तथा विरोध पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 16 वर्षीय किशोरी रात के करीब तीन बजे घर के छत से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों की नजर पड़ी तो लड़की आग से झुलसकर छटपटा रही थी। घरवालों ने आग बुझाकर किशोरी को नीचे उतारा।

इसके बाद परिजनों ने पीड़िता को बलिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH