Uttar Pradesh

जनप्रतिनिधियों से कॉलोनी के विकास की गुहार लगाएंगे दयाल वसुंधरा के नागरिक

लखनऊ। मूलभूत समस्याओं से जूझ रही दयाल रेजीडेंसी वसुंधरा कल्याण समिति की मासिक बैठक आज सेवानिवृत अधिकारी एमएल आर्या की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। दयाल वसुंधरा के नागरिक जनप्रतिनिधियों को घेरेंगे। उनसे कालोनी के विकास की गुहार करेंगे। इस अवसर पर आर्या जी ने पदाधिकारियों और सदस्यों से जोर देकर कहा कालोनी की व्यापक कार्ययोजना बनाकर विकास के लिए सड़क, नाली, मार्ग प्रकाश की व्यवस्था के लिए अभियान चलाना होगा। कालोनी के पार्कों की बाउंड्री वाल, झूले आदि की व्यवस्था जनप्रतिनिधियो से कराने का अनुरोध किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष सन्तोष पांडेय और महामंत्री रणविजय सिंह ने बताया कि कालोनी में जनसम्पर्क अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। इसमें काफी सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। कालोनी के नागरिक मज़बूती से लामबंद हो रहे हैं। इस मौके पर कालोनी के सदस्य वेदप्रकाश यादव ने विकास के कई सुझाव प्रस्तुत किये।

विनोद वर्मा, सुषमा सिंह, मंजुला गुप्ता, सनातनी श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, आकांक्षानाथ, इंदु प्रभा सिंह, शरद सिंह, गोकुल दुबे,अतुल कुमार सिंह, विजय सिंह,जगदीश सिंह, मंजू श्रीवास्तव, जय प्रभु नाथ,आलोक सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, आदित्य पांडेय, अनिल गुप्ता ने एक स्वर से कालोनी के खाली प्लॉटों में जलभराव, सड़कों को गड्ढा मुक्त किये जाने के लिए जनप्रतिनिधयों से सहयोग मांगने की बात कही। अगर जनप्रतिनिधि सहयोग नहीं करेंगे तो कालोनी के निवासी भविष्य की रणनीति बनाएंगे। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने समिति के सदस्यों से प्राप्त चंदे और खर्च का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH