Uttar Pradesh

जेल से जमानत पर बाहर आया यौन शोषण का आरोपी, बच्ची की रेप के बाद की हत्या

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक दरिंदे ने बेल पर बाहर आने के बाद एक बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी। शख्स को एक लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के मामले में जमानत पर जेल से रिहा किया गया था लेकिन बाहर आने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दे डाला। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि लड़की 4 नवंबर को लापता हो गई थी और शनिवार को उसका शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। एसपी ने बताया कि रविवार को पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर को जब उसने लड़की को अकेले देखा, तो वह उसे अगवा कर एक जंगल में ले गया। उसने पहले लड़की का दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH