SportsTop News

आईपीएल-13: पांचवी बार आईपीएल चैंपियन बनी मुंबई, दिल्ली का सपना टूटा

दुबई। आईपीएल-13 के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को हराकर पांचवी बार खिताब अपने नाम किया। वहीँ दिल्ली का पहली बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। मुंबई ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए दिल्ली को 156 रनों पर रोक दिया। इसके बाद आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 68 रनों (51 गेंदें, 5 चौके, 4 छक्के) की जोरदार पारी खेली। इसके साथ ही क्विंटन डिकॉक ने 12 गेंदों में 20, सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों में 19 और ईशान किशन ने 19 गेंदों में 33 रनों (नाबाद) का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी। उसने कुल 5वें खिताब पर कब्जा जमाया। मुंबई इससे पहले 2013, 2015, 2017, और 2019 में आईपीएल चैम्पियन रही थी। ये पांचों खिताब उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में हासिल किए है।

इस सीजन से पहले 12 सीजन और हुए हैं जिसमे से मुंबई ने चार बार तो वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो खिताब अपने नाम किए है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH