Top NewsUttar Pradesh

रीता बहुगुणा जोशी पर टूटा दुखों का पहाड़, छह साल की पोती की पटाखे फोड़ते समय जलने से मौत

प्रयागराज। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी पोती की पटाखे फोड़ते समय जलने से मौत हो गई। रीता बहुगुणा जोशी की पोती किया सोमवार शाम अपने घर की छत पर पटाखे फोड़ रही थी। तभी उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। वह 60 प्रतिशत जल गई थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि उसका परिवार मंगलवार को एक एयर एम्बुलेंस से आगे के इलाज के लिए दिल्ली भेजने की व्यवस्था कर रहा था लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो गई।

किया सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी और उनकी पत्नी ऋचा जोशी की इकलौती बेटी थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH